
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें भारत और दुनिया भर में महिलाओं के लिए एक चैंपियन बताया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति की सलाहकार इवांका ट्रंप ने ट्वीट कर स्वराज के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि भारत और दुनिया भर में सुषमा स्वराज महिलाओं के लिए चैंपियन थीं और उनसे परिचित होना सम्मान की बात है।
उन्होंने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री के निधन से भारत ने एक समर्पित और लोकसेवक नेता को खो दिया। बता दें कि इवांका महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर आधारित एक कार्यक्रम में स्वराज से मिली थीं।
इवांका ने सुषमा स्वराज के साथ अपनी बातचीत की दो तस्वीरें भी पोस्ट कीं। स्वराज का मंगलवार की रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source