सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच साक्षी महाराज का बयान, कहा- 6 दिसंबर से शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण

सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच साक्षी महाराज का बयान, कहा- 6 दिसंबर से शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण

अयोध्या मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। वहीँ सुनवाई के दौरान CJI ने कहा है की अब बहुत हो गया हम आज सुनवाई 5 बजे तक पूरी कर लेंगे। लेकिन इसी बीच भाजपा के उन्नाव से  विवादित सांसद साक्षी महाराज ने दावा करते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान राम मंदिर का निर्माण छह दिसम्बर से शुरु हो जायेगा।

साक्षी ने मंगलवार को एटा में कहा कि राम मन्दिर की सुनवाई लगभग पूरी हो चुकी है और मुझे लगता है कि आगामी छह दिसंबर से हम राम मंदिर का निर्माण शुरू कर देंगे।

साक्षी महाराज ने कहा, “मैं तो राम मंदिर राम के जन्म स्थान को लेकर राजनीति में आया था। अब एक एक महीने के अंदर ही निर्णय आने वाला है तो मेरा दिल कहता है भगवान घट-घट वासी हैं।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर पर किसी की मध्यस्थता स्वीकार नहीं है। इमरान खान चाहे तो पीओके पर बात करे। इस मसले पर किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं हैं ।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں