सीरिया में एर्दोगान को बड़ी कामयाबी, बग़दादी की बहन को तुर्की ने किया गिरफ्तार!

सीरिया में एर्दोगान को बड़ी कामयाबी, बग़दादी की बहन को तुर्की ने किया गिरफ्तार!

सीरिया में एर्दोगान को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। आतंकवाद की लड़ाई में यह बड़ी कार्रवाई मानी जा सकती है। तुर्की की फौज़ ने दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी बग़दादी के बहन को गिरफ्तार कर लिया है

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, तुर्की ने दावा किया है कि उसने आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट के सरगना अबू बकर अल बगदादी की बहन रसमिया को गिरफ्तार कर लिया है।

तुर्की के अधिकारियों के मुताबिक सीरिया के उत्तरी शहर अज़ाज़ में उसे पकड़ा गया है।

बताया जा रहा है कि रसमिया वहां एक कंटेनर में छुपी थी, जहां उसके साथ उसके पति और बहु के अलावा पांच बच्चे भी शामिल हैं। बता दें कि अमेरिकी सेना ने 26 अक्टूबर की रात बदगादी को मौत के घाट उतार दिया था।

ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों के लिए ये एक बड़ी कामयाबी है।

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट को खत्म करने में इससे मदद मिलेगी। फिलहाल अमेरिका अन्‍य सहयोगियों के साथ मिलकर आईएसआईएस के थिंक टैंक को खत्‍म करने की तैयारी कर रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक बगदादी की मौत के बाद इस्‍लामिक स्‍टेट के आतंकियों के बीच हड़कंप मच है। कई आतंकी सीरिया से भागने की फिराक में हैं। रसमिया के कंटेनर में मिलने से भी यही बात साबित होती है।

बगदादी ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया के इदलिब में अमेरिकी हमले के दौरान खुद को बम से उड़ा लिया था। अमेरिका ने इस ऑपरेशन का वीडियो और फोटोग्राफ भी जारी किया था।

इसके बाद अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट के एक प्रवक्ता अबू हसन अल-मुहाजिर को भी मार गिराया। अल मुहाजिर रविवार को उत्तरी सीरिया में जराबलस में कुर्द बलों के साथ अमेरिका के संयुक्त अभियान में मारा गया।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں