सीरिया में इजराइली ड्रोन को जब्त किया गया, मचा बवाल!

सीरिया में इजराइली ड्रोन को जब्त किया गया, मचा बवाल!

सीरियाई न्यूज़ एजेंसी साना की रिपोर्ट के मुताबिक़, शनिवार की शाम एक इस्राईली ड्रोन विमान ज़ायोनी शासन के क़ब्ज़े वाले गोलान हाइट्स से लगी सीमा के निकट स्थित अनाह गांव के ऊपर उड़ रहा था, जिसे सीरियाई सेना ने सफलतापूर्वक ज़मीन पर उतार कर नष्ट कर दिया।

हालांकि ज़ायोनी शासन ने ईरान की इस्लामी क्रांति फ़ोर्स आईआरजीसी पर इस ड्रोन विमान को ज़ब्त करने का आरोप लगाया है। इस्राईली अख़बार हारेट्ज़ की रिपोर्ट के मुताबिक़, ज़ायोनी सेना के वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अविख़ाई अद्रेयी ने सीरियाई सेना द्वारा पकड़े गए इस ड्रोन विमान पर नाराज़गी जताते हुए कहा, आज हम देख रहे हैं कि जनरल क़ासिम सुलेमानी जो चाह रहे हैं वह सीरिया में अंजाम दे रहे हैं, यहां तक कि वह असद शासन की भी अनुमति नहीं लेते हैं।

सूत्रों का कहना है कि यह विमान क्लस्टर बमों और कम्पोज़िशन सी-4 प्लास्टिक विस्फोटकों से लैस था, ताकि अगर इसे गिरा भी दिया जाए तो वह जलकर राख में बदल जाए और उसेक पार्ट्स हासिल नहीं किए जा सकें, लेकिन सीरियाई सेना के विशेषज्ञों ने उसे ज़मीन पर उतारने में सफलता हासिल कर ली।

इससे दो दिन पहले ही सीरियाई की राजधानी दमिश्क़ के निकट स्थित अक़रबाह इलाक़े पर उड़ने वाले एक ड्रोन विमान को मार गिराया गया था। इस बीच, सीरियाई सेना ने दाइश से आज़ाद कराए गए क़ुनैतरा इलाक़े में इस्राईली हथियारों को ज़ब्त करके नष्ट करने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, सीरियाई सैन्य सूत्रों के मुताबिक़, सेना ने क़ुनैतरा में छिपे हुए विस्फ़ोटकों की पहचान करने और उन्हें नष्ट करने के लिए शनिवार को इस अभियान की शुरूआत की है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں