
उत्तरी सीरिया में कुर्दिश सेना और तुर्की समर्थित विद्रोहियों के बीच हिंसा में 30 लोगों की जान चली गई।
Clahes in the northern #Syria between #Kurdish militias and #Turkey-backed rebels have left 30 dead, a war monitor reported.
Photo: IANS pic.twitter.com/BzBADTuUIN
— IANS Tweets (@ians_india) November 7, 2019
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के हवाले से बताया कि सीरिया में रक्का प्रांत के ऐन ईसा शहर के बाहरी क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में तेज हुई हिंसा के दौरान तुर्की सेना और तुर्क समर्थित विद्रोहियों ने सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एसडीएफ) के कुर्द लड़ाकों पर हवाई हमले किए, बमबारी की।
लंदन स्थित निगरानी संस्था के अनुसार, तुर्की द्वारा नौ अक्टूबर को उत्तरी सीरिया में कुर्द के कब्जे वाले क्षेत्रों पर व्यापक हमले शुरू करने के बाद से एसडीएफ के 305 लड़ाके, तुर्क समर्थित 353 विद्रोही और सीरियाई सरकार के 24 लड़ाके मारे जा चुके हैं।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source