सीएम योगी ने कमलेश तिवारी के परिजनों से कहा- ‘हत्यारे को नहीं बक्शा जायेगा’

सीएम योगी ने कमलेश तिवारी के परिजनों से कहा- ‘हत्यारे को नहीं बक्शा जायेगा’

हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी के परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को मुलाकात की। जिसके बाद सीएम योगी ने उनके परिवार को न्याय और हत्यारों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मृतक कमलेश तिवारी की पत्नी किरण तिवारी ने बताया कि सीएम ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने हत्यारों को फांसी देने की मांग की है। और सीएम ने उन्हें भरोसा दिया है कि अपराधियों को सजा देकर उनके साथ न्याय किया जाएगा।

मुख्यमंत्री आवास में सीएम ने की परिवार से मुलाकात इससे पहले लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद आज उनका परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पहुंचा। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

कमलेश तिवारी का परिवार सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए सुबह सीतापुर से लखनऊ रवाना हो गया था। कमलेश तिवारी की उनके ऑफिस में घुसकर गोलीकार कर 18 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading