सीएम उद्धव ठाकरे बोले- तीन दलों की सरकार है, थोड़ा वक्त..?

सीएम उद्धव ठाकरे बोले- तीन दलों की सरकार है, थोड़ा वक्त..?

महाराष्ट्र के नये सीएम के तौर पर उद्धव ठाकरे ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि तीन पार्टियों की सरकार है सामने काफी चुनौती है।

इंडिया टीवी पर छपी खबर के अनुसार, सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैंने पहले घोषित नही किया था कि मैं सीएम बनूंगा लेकिन जिम्मेदारी आई तो मैं ज़िमेदारी से नहीं भाग सकता। उन्होंने कहा- ‘अपने जीवन में 3 से 4 बार मंत्रालय आया हूं। लोग सीएम बोलते हैं तो इधर-उधर देखता हूं, आदत नहीं है इस सब की, थोड़ा वक्त लगेगा।’

उन्होंने कहा-पत्रकारों को भी सरकार का नाक-कान-आंख होना चाहिए। हम पिछले सरकार में थे लेकिन समझ में नही आ रहा था हमारी भूमिका क्या है।

लेकिन सिर्फ घोषणाओं से काम नहीं होता है, उसका अमल हो रहा है कि नहीं। सरकार काम कर रही है कि नहीं। ये आप लोग लोगों के बीच जाकर जांचें।’

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں