सिर्फ़ दो हज़ार की बाजी में खा गया 41 अंडे, हुई मौत!

सिर्फ़ दो हज़ार की बाजी में खा गया 41 अंडे, हुई मौत!

अंडे खाने की शर्त जीतने के चक्कर में 42 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान यूपी के शाहजहांपुर जिले के अर्गुपुर कलां धौरहरा गांव निवासी सुभाष यादव के रूप में हुई है।

दोस्त संग लगाई बाजी
भास्कर डॉट कॉम के अनुसार, शाहगंज कोतवाली इंचार्ज जेपी सिंह ने बताया कि सुभाष ट्रैक्टर और कार चलवाने का काम करता था। वह बीबीगंज बाजार में अपने एक साथी के साथ अंडा खाने गया। इसी दौरान दोनों के बीच शर्त लग गई कि कौन कितने ज्यादा अंडे खा सकता है।

50 अंडे खाने का लगाया शर्त
शर्त में तय हुआ कि 50 अंडे और एक बोतल शराब पीने पर 2 हजार रुपए देने होंगे। सुभाष ने शर्त मंजूर कर ली और अंडे खाने शुरू कर दिए। वह 41 अंडे तक खा गया,लेकिन जैसे ही उसने 42वां अंडा खाया, वह बेहोश होकर गिर गया।

इलाज़ के दौरान हुई मौत
मौके परमौजूद लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ के पीजीआई अस्पताल रैफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, परिजनों का दावा है, सुभाष की मौत ब्रेन हेमरेज से हुई है।

सुभाष ने इसी साल दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से चार बेटियां होने पर बेटे की चाहत में उसने 9 माह पहले ही दूसरी शादी की थी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں