
स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के पूर्व राष्ट्रीय प्रमुख डॉक्टर शाहिद बद्र को गुजरात पुलिस ने गुरुवार को आजमगढ़ में गिरफ्तार कर लिया। शाहिद के खिलाफ 2001 में प्रतिबंधित संगठन का सदस्य बनाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा भुज (कच्छ) में दर्ज कराया गया था।
गुजरात पुलिस के भुज डिवीजन के इंस्पेक्टर वाईपी साडेजा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने शाहिद को शहर कोतवाली के मनचोभा स्थित घर से गिरफ्तार किया।
शाहिद के खिलाफ 2012 में वारंट जारी किया गया था। आजमगढ़ में हुई शाहिद की गिरफ्तारी पर उसके वकील ने आपत्ति जताई है । कोतवाली पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को आजमगढ़ कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड बनवाकर उसे गुजरात पुलिस अपने साथ ले जाएगी।
पुलिस के अनुसार शाहिद बद्र का पता सही न होने के कारण उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। शाहिद काफी वर्षों से कर्बला मैदान के पास डाक्टर के तौर पर प्रैक्टिस करता था।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source