संदीप और पिंकी फरार का फर्स्ट पोस्टर ऑउट
एक्टर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म संदीप और पिंकी फरार इसी महीने 20 तारीख को रिलीज होने जा रही है। दिबाकर बनर्जी निर्देशित फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का पोस्टर काफी इंट्रैस्टिंग है क्योंकि फैंस के लिए छिपा है इसमें एक सरप्राइज। पोस्टर में दिख रहा है कि पिंकी का किरदार अर्जुन कपूर निभा रहे हैं तो वहीं संदीप के रोल में परिणीति दिखेंगी।
Introducing my partner in crime, Sandeep urf @ParineetiChopra in #DibakarBanerjee’s #SandeepAurPinkyFaraar, releasing on 20th March, 2020! @SAPFTheFilm @yrf pic.twitter.com/6az2mt8H6a
— Arjun Kapoor (@arjunk26) March 3, 2020
अब ये नाम की अदला बदली किसी स्ट्रैटिजी के तहत किया गया है या नहीं ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। खुद अर्जुन कपूर ने अपनी फिल्म संदीप और पिंकी फरार का पोस्टर रिलीज किया है।अर्जुन ने दोनों अपने और परिणीति के किरदार को दर्शकों से रूबरू करवाया है। उन्होंने परिणीति को अपना पार्टनर इन क्राइंम बताया है।
हनी सिंह का नया गाना हुआ रिलीज
हनी सिंह का नया गाना लोका रिलीज हो गया है। म्यूजिक वीडियो टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने में एक बार फिर से हनी सिंह अपने उसी जाने पहचाने अंदाज में नजर आ रहे हैं। कंप्लीट रैपर स्टाइल में यॉट पर लड़कियों से घिरे हनी सिंह काफी कूल लग रहे हैं। बात करें गाने की तो अपलोड किए जाने के कुछ ही घंटे में गाने पर लाखों व्यूज आ चुके हैं। गाने के लिरिक्स लिटिल गोलू और हनी सिंह ने मिलकर लिखे हैं।
ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म प्रमोशन में जुटे अक्षय कुमार
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के ट्रेलर लॉन्च के बाद अब फिल्म के प्रमोशन में जुट गए हैं। अक्षय ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए अपने प्रशंसकों से सवाल कर पूछा कि क्या वह अनुमान लगा सकते हैं कि प्रमोशन के लिए अभिनेता कहां गए हैं। अक्षय ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "एक स्थान जहां आना मेरे फिल्मों के प्रमोशन के लिए जरूरी हो गया है। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि आज (मंगलवार को) हम ‘सूर्यवंशी’ (फिल्म) का प्रचार कहां कर रहे हैं?” आपको बता दें, फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली है।

गणेश वेंकटरमन ने भी बॉलीवुड में रखा कदम
अभिनेता गणेश वेंकटरमन ने फिल्म ‘गन्स ऑफ बनारस’ के साथ बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत की। फिल्म में वह एक खलनायक की भूमिका में हैं। शेखर सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में करण नाथ, नतालिया कौर, अभिमन्यु सिंह, जरीना वहाब और शिल्पा शिरोडकर जैसे कलाकार भी शामिल हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने अभिनेता गणेश वेंकटरमन ने अमिताभ बच्चन, कमल हासन, मोहनलाल और नागार्जुन जैसे दिग्गजों के साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में 20 से अधिक फिल्मों में काम किया है। गणेश ने कहा, "मैं हमेशा दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के निर्देशकों का ऋणी रहूंगा, जिन्होंने मेरी प्रतिभा और प्रयास की सराहना की है। अगर मैंने अच्छा और विश्वसनीय काम नहीं किया होता, तो आज मैं बॉलीवुड में काम नहीं कर पाता।
रणवीर के साथ काम करना आसान : साकिब
अभिनेता साकिब सलीम ’83’ के साथ बड़े पर्दे पर फिर से नजर आने वाले हैं। वह फिल्म में अपने सह-अभिनेता रणवीर सिंह से काफी प्रभावित हैं और उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। रणवीर के साथ उनके समीकरण के बारे में पूछे जाने पर साकिब कहते हैं, "रणवीर एक बेहद सहज इंसान हैं, इसलिए एक प्रकार से हमें अपने समीकरण पर कोई काम नहीं करना पड़ा। सब कुछ बेहद स्वाभाविक तौर पर हुआ, क्योंकि वह एक बेहद प्यारे और खुले दिमाग वाले इंसान हैं। वह आपके पास हमेशा आपको गले लगाने के लिए बाहें फैलाकर आते हैं। वह एक सहृदय व्यक्ति हैं। मुझे नहीं लगता है कि हमें उनके साथ समीकरण बनाने में कोई मेहनत करनी पड़ी।” बता दें, फिल्म में रणवीर, कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।
(आईएएनएस इनपुट के साथ)