सिनेजीवन: बॉक्स ऑफिस पर आमने सामने ‘बागी 3-कामयाब’ और करीना की इंस्टाग्राम पर एंट्री 


Box Office पर रिलीज हुई ‘बागी-3’ और ‘कामयाब’ फिल्म

आज बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्म ‘बागी-3’ और ‘कामयाब’ रिलीज हुई है। ‘बागी 3’, फिल्म ‘बागी’ सीरीज का तीसरा भाग है। ‘बागी 3’ में टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ फिल्म में श्रद्धा कपूर और रितेष देशमुख भी अभिनय करते दिखाई दे रहे हैं। ‘बागी’ सीरीज की पिछली फिल्मों में दर्शकों को काफी एक्शन, मार-धाड़ और थ्रिलर देखने को मिलेगा। वहीं शाहरूख खान के रेड चिलीज इंटरटेनमेंट ने दर्शकों के सामने फिल्म ‘कामयाब’ को पेश किया। नए निर्देशक हार्दिक मेहता निर्देशित इस फिल्म की कहानी अपनी पहचान बनाने की जद्दोजहद कर रहे बालीवुड के चरित्र अभिनेताओं के इर्द गिर्द बुनी गई है। बुसान इंटरनेशल फिल्मोत्सव में प्रदर्शित इस फिल्म में संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, सारिका सिंह और इशा तलवार जैसे कलाकार हैं।

फोटो: सोशल मीडिया

बड़े दिल वाली एक लघु फिल्म है ‘कामयाब’ : शाहरुख

सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्म ‘कामयाब’ की पूरी टीम को शुभकामनाएं और बधाई दी है। उनका कहना है कि यह फिल्म बड़े दिल वाली लघु फिल्म है। फिल्म को प्रस्तुत करने वाली रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के मालिक शाहरुख खान ने ट्विटर पर एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वह फिल्म के कलाकारों के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में शाहरुख ने लिखा है, "बड़े दिल वाली एक लघु फिल्म..और कुछ टूटे हुए दिल। आशा है कि इसे देखने वालों से इन्हें प्यार मिलेगा। टीम को शुभकामनाएं..और बस जीवन का आनंद लो, और विकल्प ही क्या है..हैशटैगकामयाबइनसिनेमा।” हार्दिक मेहता द्वारा निर्देशित ‘कामयाब’ में हिंदी सिनेमा के एक कलाकार की वास्तविक कहानी दिखाई गई है। फिल्म के मुख्य किरदार में संजय मिश्रा और दीपक डोबरियाल हैं।

फैशन वीक पर भी पड़ा कोरोना का कहर

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में डर का माहौल देखा जा रहा है। अभी तक कोरोना वायरस के कई मामले सामने आ चुके हैं। अब ऐसी परिस्थिति में सिर्फ आम इंसान नहीं बल्कि फिल्म और फैशन जगत में भी सहम गया है। हालत ऐसे हो गए हैं कि बड़े-बड़े ईवेंट को टाला जा रहा है। तारीखों को आगे बढ़ाया जा रहा है। अभी हाल ही में ऐसे दो बड़े ईवेंट की तारीख अब बदल दी गई है। लोटस मेकअप इंडिया फैशन वीक अब मार्च में आयोजित नहीं होगा। अब इस ईवेट को बाद में ऑर्गनाइज किया जाएगा। खुद FDCI ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के चलते और अपने साथियों और गेस्ट की सुरक्षा को ध्याम में रखते हुए लोटस मेकअप इंडिया फैशन वीक को पोस्टपोन किया जाता है।

इंस्टाग्राम पर करीना की एंट्री, लोगों ने खुलकर किया स्वागत

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान आखिरकार सोशल मीडिया पर आ ही गईं। करीना ने इंस्टाग्राम से जुड़कर अपने सभी प्रशंसकों को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर अपने किए हालिया पोस्ट में करीना ब्लैक और गोल्डन ट्रैकसूट में नजर आ रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "बिल्ली बैग से बाहर गई है। हैशटैगहैलो इंस्टाग्राम।” उनके इंस्टाग्राम अकांउट पर पहले से ही एक ब्लू टिक लगा हुआ है। इंस्टाग्राम पर करीना का स्वागत करते हुए उनकी बहन और अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने एक बेहद ही प्यारा पोस्ट लिखा। करिश्मा ने लिखा, "तैयार हो जाइए, करीना इंस्टाग्राम पर पधार चुकी हैं। तुम्हारा स्वागत है बेबो।” करीना का इंस्टाग्राम अकांउट ‘करीनाकपूरखान’ के नाम से है। इससे पहले, उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि उनका एक सीक्रेट इंस्टाग्राम अकांउट है, जिससे वह लोगों पर नजर रखती हैं।

फोटो: सोशल मीडिया

सारा ने बिकिनी में भाई के साथ खिंचवाई फोटो, ट्रोल होने लगी

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने भाई इब्राहिम के साथ बिकिनी में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जो लोगों को बिल्कुल भी रास नहीं आईं। तस्वीर पर लोगों की प्रतिक्रियाओं को देखते हुए लगता है कि सारा के बिकिनी पहनने से किसी को कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन इसे पहनकर भाई के साथ पोज देने की बात पर लोग खफा हैं। तस्वीर में बिकिनी पहनीं सारा अपने भाई इब्राहिम के काफी करीब नजर आ रही हैं। लोगों का कहना है कि तस्वीर में इब्राहिम की बॉडी लैंग्वेज, उनके चेहरे के भाव और जिस तरह से उन्होंने सारा की कमर पर अपना हाथ रखा है, उसे देखते हुए लग रहा है कि वह बिल्कुल भी सहज नहीं हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading