दूसरे दिन फिल्म ‘थप्पड़’ की कमाई हुई बेहतर
तापसी पन्नू की फिल्म ‘थप्पड़’ इस शुक्रवार को रिलीज हुई। पहले दिन फिल्म को लेकर टिकिट विंडो पर एक्सपेक्टेड गरमी नहीं थी। बहरहाल दूसरे दिन हालात कुछ बदले हैं। दूसरे दिन फिल्म ने अपनी बढ़त दिखानी शुरू कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म को मिले अच्छे रिव्यु और माउथ पब्लिसिटी के बाद बाद लोग इसकी ओर अट्रैक्ट हुए हैं जिसका असर कलेक्शंस पर दिखा है। फिल्म समीक्षक और ट्रेड एक्सपर्ट तरण आर्दश के मुताबिक फिल्म ने कमाई में उछाल दिखाया है। उनके अनुसार मेट्रो सिटीज में फिल्म का एक खास दर्शक वर्ग है जिसका फायदा हुआ है। फिल्म को ये पेस पूरे वीकएंड बनाए रखना होगा तभी कलेक्शन में हुआ नुकसान पूरा होगा। शुक्रवार को ‘थप्पड़’ ने 3.07 करोड़ ही कमाये थे जबकि शनिवार को 5.05 करोड़ की कमाई हुई। फिल्म का दो दिन का टोटल कलेक्शन है 8.12 करोड़।
#Thappad jumps on Day 2… Occupancy at metros – target audience – witnesses substantial growth… Needs to maintain the pace on Day 3… Eyes ₹ 14 cr [+/-] total in its *opening weekend*… Fri 3.07 cr, Sat 5.05 cr. Total: ₹ 8.12 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 1, 2020
हॉलीवुड फिल्मों में काम करना चाहती है दीपिका
एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कहा कि मैं किसी फिल्म का आकलन इस लिहाज से नहीं करती कि वो फिल्म इंडियन फिल्म है या फिर इंटरनेशनल। बल्कि मैं इसे महज अपनी कला प्रस्तुत करने के माध्यम के तौर पर देखती हूं। अगर भारत के बाहर मुझे ऐसा करने का अवसर मिलता है तो ये मेरे लिए खुशी की बात होगी। अगर सिर्फ हॉलीवुड ही नहीं बल्कि अन्य देशों की फिल्मों में भी काम करने का मौका मुझे मिलेगा तो ये भी मेरे लिए काफी गर्व की बात होगी।

3 करोड़ पहुंची सलमान के फोलोवर्स की लिस्ट
सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सुपरस्टार सलमान खान के 3 करोड़ फोलोवर्स हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने अपने बढ़ते प्रशंसकों के लिए एक ‘थैंक यू’ वीडियो साझा किया है। 80 के दशक से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे सलमान ने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देने के लिए अपनी एक एक बूमरैंग वीडियो साझा की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "ऊई मां 3 करोड़! सभी का शुक्रिया।” वहीं उनके इस वीडियो पर भी कई प्रशंसकों ने प्रतिक्रिया दी। एक प्रशंसक ने लिखा, "लव यू सलमान खान” वहीं दूसरे ने लिखा, "ओहो स्वैग” अन्य ने लिखा, "मैं आपका सबसे बड़ा प्रशंसक हूं सर।”
अमिताभ बच्चन ने पूरी की ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए शूटिंग पूरी कर ली है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की है, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट़्ट भी नजर आ रहे हैं।
T 3455 – .. he teaches and sets up for me the sound ear plugs .. they sound good .. good riddance of the wires and cables .. !! pic.twitter.com/bxwCTbg09p
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 29, 2020
उन्होंने लिखा, "तो उन्होंने मुझे बताया कि ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए मेरी शूटिंग खत्म हो गई है और जैसे कि होता आ रहा है यूनिट के सदस्य ताली बजाते हैं, हर कोई एक-दूसरे के गले लगता है, लोग अलविदा कहते हैं। कई बार तो कनफेट्टी बंदुकें भी चलाई जाती है..उनका कहना है कि ऐसा होना जरूरी है..क्या वाकई में? सुनकर ऐसा लगता है कि मानों ‘शुक्र है भगवान, छुटकारा तो मिला।’ इस कलाकार से छुटकारा मिला..इसे बहुत झेल चुका था।” आपको बता दें, ‘ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन’ 4 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम पांच भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में नागार्जुन और आलिया भट्ट भी हैं।

देर रात बाइक में रोमांस करती दिखीं अनन्या पांडे
फिल्म अभिनेता विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं और उनकी फिल्म में अनन्या पांडे बतौर एक्ट्रेस नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ कर रहे है। सेट से कुछ फोटो अनन्या पांडे ने शेयर किए है और इस बात की घोषणा की है कि वह अर्जुन रेड्डी से फिल्म में रोमांस करने वाली हैं।अनन्या ने विजय देवरकोंडा का बॉलीवुड में स्वागत करते हुए लिखा, ‘पैन-इंडिया फिल्म के लिए खुश और उत्साहित हूं।’ जब से इस बात की घोषणा की गई है तब से फैन्स बड़ी स्क्रीन पर दोनों को रोमांस करते हुए देखने के लिए बेताब हैं।

ऐसा लगता है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है क्योंकि सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। दोनों को मुंबई की सड़कों पर शूटिंग के दौरान क्लिक किया गया हैं। तस्वीरों में अनन्या बाइक के टैंक पर बैठी हुई दिखाई दे रही है और विजय बाइक चला रहे है। अनन्या और विजय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । अनन्या ने जब विजय के साथ फिल्म साइन की थीं तब उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था । इस पोस्ट में विजय और अनन्या स्क्रिप्ट पढ़ते नजर आ रहे थे ।
(आईएएनएस इनपुट के साथ)