सिनेजीवन: करण जौहर ने आसिम रियाज के फैंस को दिया बड़ा झटका, रिलीज हुआ फिल्म ‘कामयाब’ का ट्रेलर

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3′ में आसिम रियाज के नजर आने की खबरों को करण जौहर ने सिरे से नकार दिया है। करण जौहर ने आसिम रियाज के फैंस को एक बड़ा झटका देते हुए कहा है कि "स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ को लेकर बनने वाली यह कहानियां बिल्कुल निराधार हैं। इस बात को प्रसारित करने वाले सभी लोगों से मेरा अनुरोध है कि कृप्या इसे बंद करें।


आपको बता दें ‘बिग बॉस 13’ का फर्स्ट रनर अप बनने के बाद आसिम रियाज को लेकर यह खबर आई थी कि वह ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3’ में नजर आ सकते हैं और करण जौहर उनके साथ किंग खान की बेटी सुहाना खानको कास्ट कर सकते हैं।

फोटो: सोशल मडिया

फिल्म ‘कामयाब’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस लुक में नजर आएंगे संजय मिश्रा

बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्रा स्टारर फिल्म ‘कामयाब’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दें, इस फिल्म में संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म को गौरी खान, मनीष मुंद्रा और गौरव वर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म कामयाब बॉलीवुड के कैरेक्टर अभिनेताओं से जुड़ी एक कड़वी-मीठी कहानी के बारे में है। खबरों के मुताबिक फिल्म कामयाब अब 6 मार्च 2020 में रिलीज के लिए तैयार है।


फिल्म में संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल के साथ सारिका सिंह और ईशा तलवार जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नज़र आएंगे। इस फिल्म को हार्दिक मेहता ने निर्देशित किया है। बता दें कि हार्दिक ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘अमदावाद मा फेमस’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading