2021 में अजय देवगन इस फिल्म से करेंगे शुरुआत
तानाजी- द अनसंग वॉरियर की अभूतपूर्व कामयाबी के बाद अजय देवगन ने 2021 में आने वाली अपनी पहली फिल्म का एलान कर दिया है। यह तमिल सिनेमा की सुपरहिट कैथी का आधिकारिक रीमेक है। खुद अजय ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि करते हुए रिलीज डेट बताई है। अजय देवगन ने ट्वीट करके अपने फैंस को खुश दी।
Yes, I’m doing the Hindi remake of the Tamil film Kaithi. Releases on February 12, 2021 @RelianceEnt @DreamWarriorpic @ADFFilms @Shibasishsarkar #SRPrakashbabu @prabhu_sr @Meena_Iyer
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) February 28, 2020
उन्होंने लिखा- जी हां, मैं तमिल फ़िल्म कैथी के हिंदी रीमेक में काम कर रहा हूं, जो 12 फरवरी 2021 को रिलीज़ होगी। कैथी एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म है, जो 25 अक्टूबर 2019 को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म में कार्तिक शिवकुमार, सुनील कुमार (नारायण) और धीना ने मुख्य किरदार निभाये थे। कैथी का निर्देशन लोकेश ने किया था।
हीरोपंती 2 का पोस्टर रिलीज, टाइगर का दिखा धांसू अंदाज
टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म ‘हीरोपंती 2 का पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म के पोस्टर में टाइगर श्रॉफ बहुत ही धांसू अंदाज में नजर आ रहे हैं। टाइगर श्रॉफ की ‘हीरोपंती 2 को उनके मेंटॉर साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं जबकि अहमद खान फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।लेकिन फिल्म के धमाकेदार पोस्टर के रिलीज होते ही, इस पर ‘जॉन विक की नकल के आरोप भी लगने शुरू हो गए हैं।फिल्म 16 जुलाई, 2021 में रिलीज होगी।

‘हंगामा 2’ के लिए पूरी तरह तैयार हैं ये अभिनेत्री
अत्तरीनतिकि दरेदी’, ‘सगुनी’, ‘पोरकी’ और ‘ब्रह्मा’ जैसी दक्षिणी भारतीय फिल्मों में नजर आ चुकी अभिनेत्री प्रणीता सुभाष बॉलीवुड फिल्म ‘हंगामा 2’ में सभी को हंसी से लोटपोट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म प्रियदर्शन की ‘हंगामा’ की दूसरी कड़ी है, जो 2003 में रिलीज हुई थी। ‘हंगामा 2’ में मीजान जाफरी, परेश रावल और शिल्पा शेट्टी भी हैं।
प्रणीता ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "असीमित कंफ्यूजन के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि प्रियदर्शन और रतन जैन सभी के पसंदीदा कॉमेडी फिल्म हैशटैगहंगामा2 के रीबूट के साथ फिर से आ रहे हैं। ‘हंगामा 2’ 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है।” वह अजय देवगन के साथ ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में भी नजर आएंगी। वह देवगन की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी।

शाहरुख खान की सास की कंपनी पर लगा करोड़ों का जुर्माना
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की सास सविता छिब्बा की फर्म के फार्म हाउस पर 3 करोड़ रुपये का फाइन लगा है। शाहरुख खान की सास सविता और उनकी साली नमिता छिब्बा डेजा वू फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर हैं। एक आलीशान बंगले के साथ ये फार्महाउस थाल के अलीबाग में है। इस पर बॉम्बे टेनेंसी एक्ट के वॉयलेशन का आरोप लगा है।
साल 2008 में बने इस बंगले में तमाम बॉलीवुड पार्टीज हुई हैं जिनमें शाहरुख खान के 52वें बर्थडे की पार्टी भी शामिल है। 1।3 हेक्टेयर में बने इस फार्महाउस में एक स्विमिंग पूल और हैलीपैड भी है। रिपोर्ट के मुतबिक फार्म हाउस को 29 जनवरी 2018 को कलेक्टर विजय सूर्यवंशी द्वारा नोटिस भेजा गया था।

काइली जेनर ने शेयर की अपनी बेटी की तस्वीर
रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी स्टोर्मी की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। तस्वीर में दो वर्षीय स्टोर्मी अपने होठों से पाउट बनाती हुई हाथों में हैंडबैग लिए नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर के कैप्शन में काइली ने लिखा है, "मेरी जिंदगी का प्यार”। रिपोर्ट के अनुसार, कॉस्मेटिक ब्रांड की मालकिन व अरबपति काइली ने हाल ही में अपनी बेटी का नाम ट्रेडमार्क कराने की कोशिश की है, जिसके बाद उन्होंने यह पोस्ट डाला है।
(आईएएनएस इनपुट के साथ)