सिद्धारमैया बोले- येदियुरप्पा सरकार का तीन साल पूरा करना मुश्किल !

सिद्धारमैया बोले- येदियुरप्पा सरकार का तीन साल पूरा करना मुश्किल !

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक की बीजेपी सरकार के भविष्य पर एक बार फिर संदेह जताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी के लोगों से विधानसभा चुनाव के लिये तैयार रहने को कहा है. पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने येदियुरप्पा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीते एक महीने से राज्य में कोई प्रशासन नहीं है.

सिद्धारमैया ने कहा, “मैंने कहा है कि इस सरकार के लिये साढ़े तीन साल पूरे करना मुश्किल है. कांग्रेस-जेडीएस के 17 लोगों (अयोग्य पूर्व विधायकों) के समर्थन के साथ बीजेपी कहती है कि वह सरकार चला लेगी, तो यह कितनी लंबी चलेगी?”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने सवाल किया, “उन लोगों के साथ, जो पार्टी के सिद्धांतों और कार्यक्रमों को लेकर प्रतिबद्ध नहीं है, उन लोगों के साथ जिनके पास राजनीतिक मूल्य नहीं हैं, अगर आप सरकार बनाते हैं तो यह कितने समय तक टिकेगी.” सिद्धारमैया ने यह बात बेंगलुरु में पत्रकारों से कही. इससे पहले सिद्धारमैया ने कहा था कि यह सरकार हद से ज्यादा एक साल चल सकती है.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں