सिंधिया को मध्य प्रदेश से दूर रखा तो 500 लोगों के साथ देंगे इस्तीफा- कांग्रेस नेता

सिंधिया को मध्य प्रदेश से दूर रखा तो 500 लोगों के साथ देंगे इस्तीफा- कांग्रेस नेता

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) कांग्रेस के एक नेता ने शीर्ष आलाकमान को धमकी दी है कि अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को राज्य की राजनीति से दूर रखा गया तो वह पार्टी के पांच सौ लोगों के साथ इस्तीफा दे देंगे। दतिया के कांग्रेस नेता अशोक दांगी ने एक प्रेस नोट जारी किया है। इस नोट में दांगी ने लिखा है- प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने में एक चमत्कारी एवं करिश्माई व्यक्तित्व की कड़ी मेहनत एवं अथक परिश्रम है तो वह ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं।

कांग्रेस नेता की सामूहिक इस्तीफे की धमकी

उन्होंने आगे लिखा है- प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने में सराहनीय योगदान को कांग्रेस नेतृत्व को नहीं भूलना चाहिए। अगर उन्हें प्रदेश की राजनीति से दूर किया जाता है तो मैं कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला पंचायत सदस्य 500 निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ के साथ दे देंगे।

सोनिया गांधी से मिले कमलनाथ

उधर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिल्ली आकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। सोनिया से मिलने के बाद कमलनाथ ने संवाददाताओं से कहा- मैनें सोनिया जी से मुलाकात की और कई मुद्दों पर उनसे बात की है। जिसमें पार्टी संगठन से जुड़े विषयों पर भी उनके साथ चर्चा हुई। यह हमेशा की साकारात्मक बातचीत रही।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں