पिछले कुछ दिनों में कई टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की मिलती-जुलती ई-मेल आईडी से मेल रहा है. वहीं इनकम टैक्स रिफंड के SMS भी मिल रहे हैं. इनमें रिफंड अमाउंट पाने के लिए नेट-बैंकिंग की जानकारी मांगी गई है.
आपको बता दें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कभी भी इस तरह की कोई जानकारी नहीं मांगता. ई-मेल के जरिए अगर आपने अपनी बैंकिंग डिटेल दी तो आपको लाखों रुपये की चपत लग सकती है. ये लोग आपके पर्सनल डिटेल्स लेकर बैंक से पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं.
सावधान रहें- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट विभाग अपनी वेबसाइट पर चेतावनियां जारी करता रहता है. साथ ही हम टैक्सपेयर्स को ई-मेल के जरिए बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से कभी भी बैंक खाते, डेबिट, क्रेडिट कार्ड की निजी जानकारियां नहीं मांगी जाती है. अगर ज्यादा जानकारी चाहिए तो आप 18001030025 पर फोन कर सकते हैं.
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कभी भी संदिग्ध मेल का जवाब नहीं दें और न ही बैंक अकाउंट या क्रेडिट कार्ड डीटेल्स शेयर करें, क्योंकि इस तरह की जानकारी हमेशा फ्रॉड करने वाले ही मांगते हैं.