सारा अली खान बोली- तलाक़ के बाद..?

सारा अली खान बोली- तलाक़ के बाद..?

पटौदी खानदान की लाडली सारा अली खान आज यानी 12 अगस्त को अपना 24वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 1995 में मुंबई में हुआ था। सारा ने करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण में एक सनसनीखेज खुलासा किया था।

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने बताया कि उनके मॉम और डैड के तलाक के बाद उनकी पहली मुलाकात कैसी रही थी। कैसे तलाक के बाद दोनों मिले थे। बता दें कि सारा अली खान ने डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म ‘केदारनाथ’ से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट डेब्यू किया था।

उनकी यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी जो केदारनाथ में हुई त्रासदी पर बेस्ड थी। इस फिल्म की रिलीज से पहले सारा अली खान और उनके पिता सैफ अली खान, करण के शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंचे थे। इस एपिसोड में सारा ने कई राज खोले थे।

करण के शो के एक अनसीन वीडियो में सारा ने बताया था कि उनके पिता सैफ अली खान आखिरी बार उनकी मॉम अमृता सिंह से कब मिले थे। उन्होंने बताया था उनकी यह मुलाकात तलाक के बाद हुई थी जब सैफ, करीना कपूर को डेट कर रहे थे। बकौल सैफ अली खान से मिलने के बाद अमृता सिंह काफी इमोशनल हो गई थीं।

सारा ने कहा कि वह बहुत अच्छा एक्सप्रीरियंस था। मम्मी मुझे कॉलेज छोड़ने आई थी और अब्बा भी वहीं थे। मैं पापा जब डिनर पर गए तो मैंने मम्मी को बुलाने का फैसला किया था।

हमने साथ में काफी वक्त बिताया था। मम्मी ने जब मुझे कॉलेज छोड़ा तो पापा उन्हें ‘मम्मी’ देख रहे थे। मेरी मम्मी मेरा बेड लगा रही थी। वहीं , पापा लैम्प में बल्ब लगा रहे थे। वो ऐसी याद है जो मैं हमेशा संजोकर रखना चाहती हूं।

बात करें सारा अली खान के वर्कफ्रंट की तो जल्द ही वे ‘कुली नंबर—1’ के सीक्वल में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट वरुण धवन हैं। इसके अलावा सारा अली खान, इम्तियाज अली की फिल्म में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में सारा, कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں