सानिया मिर्ज़ा ने ‘होबार्ट इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट’ का डबल्स खिताब जीता

सानिया मिर्ज़ा ने ‘होबार्ट इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट’ का डबल्स खिताब जीता

टेनिस कोर्ट पर 2 साल बाद लौटीं सानिया मिर्जा ने शनिवार को होबार्ट इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट का डबल्स खिताब जीत लिया। सानिया ने यूक्रेन की नादिया किचेनॉक के साथ चीन की जैंग और पैंग शुआई को 6-4, 6-4 से हराया

 

भास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार यह मुकाबला एक घंटा और 21 मिनट तक चला। सानिया के करियर का यह 42वां डब्ल्यूटीए डबल्स खिताब है।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

उन्होंने पहला खिताब 2007 में अमेरिकीपार्टनर बैथनी माटेक-सेंड्स के साथ ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीता था

सानिया-नादिया की जोड़ी को प्राइज मनी के तौर पर 9.65 लाख रुपए मिले। इस जीत के साथ ही उन्हें 280 रैंकिंग पॉइंट का भी फायदा हुआ।

 

उन्होंनेइस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में स्लोवेनिया की तमारा जिदानसेक और चेक गणराज्य की मैरी बूजकोवा की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-6 (3), 6-2 से हराया था।

 

छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया 91 हफ्तों तक डबल्स रैंकिंग में नंबर-1 खिलाड़ी रहीं हैं। उन्होंने आखिरी टूर्नामेंट 2017 में खेला था। तब वे चाइना ओपन के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गईं थीं।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

 

इस भारतीय खिलाड़ी की सर्वश्रेष्ठ सिंगल रैंकिंग 27 है, जो उन्होंने 2007 में हासिल की थी।

उनका निकाह 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से हुआ था। अक्टूबर 2018 में सानिया ने बेटे इजहान को जन्म दिया था। इसके बाद से ही वे टेनिस कोर्ट से दूर थीं।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading