सलमान खान का शो “बिग बॉस” मुश्किलों में? केंद्रीय मंत्री ने तलब की रिपोर्ट !

सलमान खान का शो “बिग बॉस” मुश्किलों में? केंद्रीय मंत्री ने तलब की रिपोर्ट !

सलमान खान के शो बिग बॉस 13 पर सरकार रोक लगा सकती है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सोशल मीडिया पर लोगों के विरोध के बाद ट्रेडर्स यूनियन ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर शो पर बैन लगाने की मांग की थी. प्रकाश जावड़ेकर से जब शनिवार को शो पर बैन लगाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मैंने मंत्रालय के अधिकारियों से शो के बारे में रिपोर्ट मांगी थी. हम पहले रिपोर्ट देखेंगे, इसके बाद ही कुछ फैसला ले पाएंगे.

गौरतलब है की करणी सेना ने सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर को पत्र लिखकर कहा था कि बिग बॉस हिंदू संस्कृति का नेशनल टीवी पर अपमान कर रहा है. शो लव जिहाद को प्रमोट कर रहा है. शो में बहुत ज्यादा अभ्रदता है इसे फैमिली के साथ नहीं देखा जा सकता.

वहीं, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में भी बिग बॉस का मुद्दा उठा. अखाड़ा परिषद ने शो के कंटेंट से नाराजगी जताई थी और शो पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी. इसके साथ अखाड़ा परिषद ने सलमान  खान को सलाह दी थी कि इससे उनकी छवि को नुकसान हो रहा है. उन्हें इससे अलग हो जाना चाहिए.

गौरतलब है की लोग बिग बॉस के टास्क और रूल को लेकर नाराज हैं. बिग बॉस में इस बार BFF (बेड फ्रेंड्स फॉरएवर) को लेकर विवाद शुरू हुआ था. इसमें कंटेस्टेंट को दूसरे कंटेस्टेंट के साथ बेड शेयर करना था. रूल के हिसाब से घर के कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा को असीम रियाज के साथ बेड शेयर करना था. दर्शक इसका खूब विरोध कर रहे थे. उनका कहना था इसके सहारे बिग बॉस लव जिहाद को बढ़ावा दे रहा है.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading