सरफराज़ ने कहा, बांग्लादेश के खिलाफ़ हम 500 रन बनायें!

सरफराज़ ने कहा, बांग्लादेश के खिलाफ़ हम 500 रन बनायें!

इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप 2019 में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से होना है। ऐसे में पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना है तो उसे बांग्लादेश के खिलाफ असंभव सी जीत हासिल करनी होगी।

जैसी की पाकिस्तान अगर पहले बल्लेबाजी करता है तो उसे 400 रन बनाने के बाद बांग्लादेश को 82 रन पर ऑल आउट करके 318 रनों की बड़ी जीत हासिल करनी होगी तब कही जा कर पाक सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकता है।

इस तरह चमत्कार जैसे लक्ष्य को हासिल करने पाकिस्तान मैदान में उतरेगा। लेकिन उससे कप्तान सरफराज अहमद ने हार ना मानने वाला बयान दिया है। सरफराज का मानना है कि अगर उनकी टीम का दिन हुआ तो वो 500 भी बना सकते हैं। हालाँकि 500 बोलना जितना आसन है उसको हासिल करना दिन में सपने देखने के बराबर है।

सरफराज ने कहा, “सेमीफाइनल के लिए जो जरूरत है हम वह करने की कोशिश करेंगे लेकिन हमें वास्तविकता के साथ रहना होगा। अगर अल्लाह ने चाहा तो चमत्कार हो सकता है।

यह ऐसा है कि आप 600, 500, 400 रन बनाये और फिर उसी पिच पर विरोधी टीम को 50 रन पर आउट कर दे तब आप 316 रन के जरूरी अंतर से जीत सकते है। अगर आपको लगता है कि यह संभव है तो हम कोशिश कर सकते हैं।”

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरफराज ने कहा कि टॉस जीतकर हम बांग्लादेश के खिलाफ 500 का स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, “वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में हुए नेट रन रेट की भरपाई हम नहीं कर पाए।

नेट रन रेट का अंतर बहुत ज्यादा है लेकिन हम बांग्लादेश के खिलाफ 500 रन का स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगे और सेमीफाइनल में पहुंचने की पुरजोर कोशिश करेंगे। यदि हमारी किस्मत में चमत्कार होना लिखा है तो जरूर होगा

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading