नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होने वाले तब्लीगी इज्तिमा जुमे के दिन फ़ज़र नमाज के बाद से शुरू हुआ तीन दिवसीय इंटरनेशनल तब्लीगी इज्तिमा में देश विदेश के लाखों लोग जमा हुए हैं।

घासीपुरा में 22 नवंबर से अायोजित इस इत्जिमा में बड़ी तादाद में अाने वाले लोगों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। निगम ने मोबाइल एप्लीकेशन एवं वेब पोर्टल तैयार किया है, जिसमें इत्जिमा स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी एवं सुविधा स्थल चिन्हित होंगे। इस एप्लिकेशन को डाउनलोड करने और वेब पोर्टल खोलने के लिए क्यूअार कोड उपलब्ध कराया जाएगा।

यह निर्णय संभाग कमिश्नर कल्पना श्रीवास्तव द्वारा गुरुवार को नगर निगम द्वारा तब्लीगी इत्जिमा के लिए किए जा रहे इंतजाम की समीक्षा करते हुए लिया गया। बैठक में उन्होंने कहा कि ध्यान रहे कि इत्जिमा में ग्रीन और क्लीन अवधारणा सर्वोपरि रहे। बैठक में कलेक्टर तरुण पिथोड़े, जिपं सीईओ सतीश कुमार एस और निगम आयुक्त विजय दत्ता सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

निगम आयुक्त ने बताया कि मूलभूत सुविधाएं की जानकारी तैयार होने के बाद इन्हें डिजिटल लॉकर के जरिए एक क्यूआर कोड से लिंक कर दिया जाए। इस सुविधा से कोई भी व्यक्ति हेल्प डेस्क और कमांड सेंटर से संपर्क कर उन तक पहुंच बना सकेगा। इत्जिमा क्षेत्र की सीसी टीवी कैमरों से मॉनीटरिंग की जाएगी।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source