समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए दो बड़े नेता

समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए दो बड़े नेता

समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता सुरेन्द्र सिंह नागर और संजय सेठ आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। सुरेंद्र नागर और संजय सेठ ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सुरेंद्र सिंह नागर ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास से प्रेरित होकर वह पार्टी में शामिल हुये हैं।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान के अनुच्देद 370 को हटाकर नया इतिहास रच दिया है। इस घटना ने उन्हें भाजपा में शामिल होने को प्रेरित किया। संजय सेठ ने कहा कि वह पार्टी की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

सूरेंद्र नागर और संजय सेठ ने हाल ही में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। संजय सेठ सपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी थे।  सुरेंद्र नागर दो बाद उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के सदस्य और दो बार सांसद रहे हैं।

यादव ने कहा कि सुरेंद्र सिंह नागर जमीन से जुड़े कार्यकर्ता है तथा सामाजिक न्याय की राजनीति करते रहे हैं। संजय सेठ समाजसेवा से जुड़े रहे हैं। इस अवसर पर सपा से भाजपा में पहले ही शामिल हो चुके नरेश अग्रवाल और नीरज शेखर भी उपस्थित थे। नागर और सेठ ने बाद में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading