सफाईकर्मी के लिए निकली भर्ती, 7 हज़ार इंजीनियरों, ग्रेजुएट ने किया अप्लाई

सफाईकर्मी के लिए निकली भर्ती, 7 हज़ार इंजीनियरों, ग्रेजुएट ने किया अप्लाई

तमिलनाडु के कोयम्बटूर में जब सफाईकर्मियों के लिए भर्ती निकली तब आवेदन करने वालों में गैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री प्राप्त कर चुके युवक भी थे। 549 नौकरियों के लिए लगभग 7000 लोगों ने आवेदन भरा था जिसमें इंजीनियरिंक के स्नातक और आर्ट्स के डिग्री और डिप्लोमा धारक लोग भी थे।

निगम के अधिकारियों ने बताया, सफाईकर्मियों की भर्ती के लिए साक्षात्कार, सर्टिफिकेट की जांच प्रक्रिया बुधवार को शुरू हुई तो पाया गया कि सात हजार आवेदक इंजीनियर, स्नातकोत्तर, स्नातक और डिप्लोमाधारक हैं। इसको लेकर फॉर्म जांच रहे अधिकारी भी हैरत में हैं।

सर्टिफिकेट की जांच के लिए आवेदकों का कहना है कि प्राइवेट नौकरी मिल नहीं रही है और अगर मिलती है तो ये भरोसा नहीं कि कब चली जाए। ऐसे में उन्होंने स्थायी नौकरी की चाहत में आवेदन किया है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले अरुण कुमार ने बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बावजूद कोई नौकरी नहीं मिल पाई तो मैंने इस पद के लिए आवैजन किया है। नौकरी ना होने की मजबूरी यहां ले आई है। उन्होंने कहा कि उनके मैकेनिकल इंजीनियरिंग बैच के 13 लोगों ने इस जॉब के लिए आवेदन किया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں