कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन की ओर से कथित तौर पर भाजपा के दुकानदारों का बहिष्कार करने को कहा गया। इस पर सपा नेता आजम खान ने कहा कि यह दुःख की बात है कि ऐसी स्थिति पैदा हुई। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? इसकी शुरूआत किसने की थी? हम वापस आ गए (भारत में), हमारे पूर्वज वापस आ गए।
उन्होंने कहा कि बापू (महात्मा गांधी), मौलाना आज़ाद, सरदार पटेल, नेहरू जी ने हमें यहीं रहने के लिए कहा। भागते हुए मुसलमान रूक गए थे। बापू ने हमें भरोसा दिलाया था कि यह राष्ट्र उतना ही हमारा है जितना किसी और का। लेकिन किस तरह का ट्रीटमेंट किया जा रहा है? तुम्हारा स्थान कब्रिस्तान या पाकिस्तान।
कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन की ओर से कथित तौर पर भाजपा के दुकानदारों का बहिष्कार करने को कहा गया। इस पर सपा नेता आजम खान ने कहा कि यह दुःख की बात है कि ऐसी स्थिति पैदा हुई। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? इसकी शुरूआत किसने की थी? हम वापस आ गए (भारत में), हमारे पूर्वज वापस आ गए।
बता दें कि सपा विधायक नाहिद हसन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से भाजपा के दुकानदारों से सामन न लेने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में विधायतक कहते हैं कि हम सामान खरीदते हैं तो इन भाजपाइयों की दुकान चलती है और उनका घर चलता है।
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source