नई दिल्ली: सऊदी अरब के बादशाह सलमान बिन अब्दुल अजीज और राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान ने तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगान को तुर्की गणतंत्र की सालगिरह पर मुबारकबाद भेजी है।
किंग सलमान ने अपने नाम और सऊदी सरकार के लोगों और सरकार की ओर से “राष्ट्रपति एर्दोगान, सरकार और तुर्की गणराज्य के लोगों के स्वास्थ्य और खुशी के लिए ईमानदारी से बधाई और शुभकामनाएं दीं और उनकी निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की। ”

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने राष्ट्रपति एर्दोगन को भेजे बधाई संदेश में उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना की और तुर्की सरकार और लोगों को आगे बढ़ने और समृद्धि की शुभकामना दी।
बता दें कि सऊदी पत्रकार जमाल खाशोग्गी की हत्या का मामला सामने आने के बाद से ही तुर्की और सऊदी अरब के रिश्तों में तनाव है। हालाँकि ये तनाव क़तर की नाकेबंदी के बाद से ही चला आ रहा था। जो बाद में काफी बढ़ गया।

तुर्की मुस्लिम दुनिया में एक नई ताकत बनकर उभरी है,रजब तैयब एर्दोगान की पॉलिसी से दुनियाभर में मज़बूती से अपनी आवाज उठा रहे हैं,एर्दोगान हर मसले पर जमकर दुनिया के सामने अपना पक्ष रखते हैं।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source