सऊदी अरब के बादशाह ने अपने बेटे अब्दुल अजीज बिन सलमान को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी,देखिए

नई दिल्ली: सऊदी अरब के बादशाह सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने अपने दूसरे बेटे अब्दुल अजीज बिन सलमान को आगे बढाते हुए सरकार में ऊर्जा मंत्रालय की नई जिम्मेदारी सौंपी है।

सरकारी खर्च निकालने के लिए जरूरी तेल की कीमतें का स्तर नीचे रहने के बीच यह फैसला किया गया, जिसमें शहजादे अब्दुल अजीज बिन सलमान को देश के सबसे महत्त्वपूर्ण पदों में से एक के लिए नामित किया गया है।

नए ऊर्जा मंत्री क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बड़े सौतेले भाई हैं. उन्होंने खलीद अल फलीह का स्थान लिया है, जो 2016 से इस पद पर थे. शहजादे अब्दुल अजीज ने सऊदी अरब के ऊर्जा क्षेत्र में लंबा अनुभव हासिल करने के बाद यह पद पाया है और उन्हें मंत्रालय का प्रभार संभालने वाले सबसे सुरक्षित विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है, जो विश्व के सबसे बड़े तेल निर्यातक द्वारा किए जाने वाले तेल उत्पादन का जिम्मा संभालेंगे।

अब्दुल अजीज ने तीन दशक से भी ज्यादा वक्त तक ऊर्जा मंत्रालय में वरिष्ठ भूमिकाएं निभाई हैं और हाल ही में वह ऊर्जा मामलों के राज्य मंत्री रहे थे. उनकी नियुक्ति के साथ ही पहली बार ऐसा हुआ है कि सत्तारूढ़ अल सउद से किसी सऊदी शहजादे को महत्त्वपूर्ण माना जाने वाला ऊर्जा मंत्रालय संभालने को दिया गया हो।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading