
सऊदी अरब में हज यात्रा के अंतिम चरण में शैतान को कंकड़ मारने की प्रथा में दुनिया भर से आये करीब 25 लाख हजयात्रियों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही ईद-उल-अजहा के जश्न की शुरुआत हो गई।
अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, मीना में हजयात्रियों ने हज के अंतिम चरण में हिस्सा लिया और शैतान के प्रतीकात्मक खंभे पर कंकड़ मारे।
मीना में 2015 में शैतान को कंकड़ मारने की प्रथा के दौरान भीषण भगदड़ की घटना हुई थी जिसमें 2,400 से अधिक लोग मारे गये थे।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source