सऊदी अरब: अब महिलाएं रेस्टोरेंट में अकेले जा सकेंगी!

सऊदी अरब: अब महिलाएं रेस्टोरेंट में अकेले जा सकेंगी!

क्‍या आप जानते हैं कि सऊदी अरब में महिलाओं को अकेले रेस्‍तरां में जाने का अधिकार नहीं था। कानूनी तौर पर किसी महिला को अकेले रेस्‍तरां में प्रवेश करने पर प्रतिबंध था।

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, वह किसी पुरुष रिश्‍तेदार के साथ ही रेस्‍तरां में प्रवेश कर सकती थीं। लेकिन सऊदी हुकूमत ने अब इस प्रतिबंध को हटा लिया है।

सऊदी अरब के क्राउन प्र‍िंस मोहम्‍मद बिन सलमान के विजन 2030 का हिस्सा बताया है।

बता दें कि सऊदी अरब की असल सत्ता प्रिंस सलमान के ही हाथ में है और वो सऊदी शासन को तरक्की पसंद और उदारवादी चेहरा देना चाहते हैं।

गौरतलब है कि सऊदी अरब में महिलाओं के बारे में कई गलत धारणाएं प्रच‍लित हैं। नंवबर 2017 में मध्‍य पूर्व के ग्‍लोबल फोरम में शिरकत कर रही सऊदी अरब की एक युवती ने वहां महिलाओं की स्थिति को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں