संदिग्ध कट्टरपंथी आतंकियों ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को बनाया निशाना, 15 लोगों की मौत!

संदिग्ध कट्टरपंथी आतंकियों ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को बनाया निशाना, 15 लोगों की मौत!

थाईलैंड के दक्षिण याला प्रांत में स्थित एक मुस्लिम बहुल इलाके में मंगलवार को देर रात संदिग्ध कट्टरपंथी आतंकवादियों ने 15 लोगों को गोलियों से भून दिया।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा चौकी को हमलावरों द्वारा टारगेट बनाया गया था। इसमें हमले में चार सुरक्षाकर्मी भी जख्मी हुए हैं। पुलिस ने जब इन हमलावरों को पकड़ना के लिए आगे बढ़ी, तो इन आतंकियों ने बचने के लिए सड़क पर विस्फोटक और कीलें बिखेर दीं।

थाईलैंड के दक्षिणी सेना के प्रवक्ता प्रमोत प्रोम-इन ने बताया है कि पिछले कुछ वर्षों में यह देश में हुई सबसे बड़ी फायरिंग की घटना है। उन्होंने बताया है कि चरमपंथी अपने साथ एम-16 राइफल और शॉटगन लेकर आए थे।

इस हमले में 12 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रमोत ने बताया कि इस हमले के पीछे विद्रोहियों की साजिश हो सकती है।

इस हमले को लेकर किसी आतंकी संगठन की ओर से कोई दावा नहीं किया गया है। हालांकि, यह बताया जा रहा है कि इसके पीछे मुस्लिम चरमपंथियों का हाथ हो सकता है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading