संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम हाशमी का 92 साल की उम्र निधन, लंबे समय से थे बीमार

संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम हाशमी का 92 साल की उम्र निधन, लंबे समय से थे बीमार

भारतीय सिनेमा के दिग्गज संगीतकार खय्याम का 92 की उम्र में निधन हो गया है। खय्याम लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार शाम से ही खय्याम की हालत नाजुक बताई जा रही थी। मशहूर संगीतकार के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

ख़य्याम ने पहली बार फिल्म ‘हीर रांझा’ में संगीत दिया लेकिन मोहम्मद रफ़ी के गीत ‘अकेले में वह घबराते तो होंगे’ से उन्हें पहचान मिली। फिल्म ‘शोला और शबनम’ ने उन्हें संगीतकार के रूप में स्थापित कर दिया।

खय्याम ने कई हिट फिल्मों जैसे ‘कभी-कभी’ और ‘उमराव जान’ के लिए म्यूजिक कंपोज किया था। .

 

 

बता दें कि खय्याम को इस फिल्म के बेहतरीन संगीत के लिए नैशनल अवॉर्ड व फिल्मफेयर अवॉर्ड के साथ ही कई पुरस्कारों से नवाजा गया था।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading