शोएब अख्तर को लेकर युवराज सिंह ने किया बहुत बड़ा खुलासा!

शोएब अख्तर को लेकर युवराज सिंह ने किया बहुत बड़ा खुलासा!

भारतीय हरफनमौला युवराज सिंह ने सोमवार को मजाकिया अंदाज में शोएब अख्तर को याद दिलाया कि बाउंसर पर बल्लेबाज के चोटल होने के बाद उनका रवैया कैसा होता था।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने दूसरे एशेज टेस्ट के दौरान स्टीव स्मिथ को बाउंसर लगने के बाद उनके नीचे गिरने के बावजूद इस आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का हाल नहीं पूछने के लिए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को फटकार लगाई थी।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, अख्तर ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘बाउंसर खेल का हिस्सा हैं लेकिन जब भी गेंद बल्लेबाज के सिर पर लगती है और वह नीचे गिर जाता है तो यह शिष्टाचार है कि गेंदबाज उसका हालचाल पूछे। यह आर्चर ने अच्छा नहीं किया कि जब स्मिथ दर्द से करहा रहा था तब वह वहां से चला गया। मैं हमेशा सबसे पहले बल्लेबाज तक पहुंचता था।’’

युवराज ने इसके जवाब में अख्तर को ट्वीट किया, ‘‘ हां, आप पूछते थे। लेकिन आपके वास्तविक शब्द होते थे कि उम्मीद है आप ठीक होंगे क्योंकि कुछ और आने वाले हैं।’’

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading