शिवसेना ने किया बड़ा दावा, बीजेपी की बढ़ी मुश्किलें!

सरकार बनाने को लेकर बीजेपी और शिवसेना में खींचातानी के बीच शिवसेना ने बड़ा दावा किया है। उसके दावे के मुताबिक 170 विधायकों का समर्थन हासिल है

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भी अभी तक सरकार बनने में पेंच फंसा हुआ है। शिवसेना हर दिन सरकार बनाने को लेकर बयान दे रही है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया है कि हमारे पास बहुमत से ज्यादा विधायकों का समर्थन है।

एएनआई के मुताबिक, शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि हमारे पास 170 से अधिक विधायक हैं, जो हमारा समर्थन कर रहे हैं, यह आंकड़ा 175 तक भी पहुंच सकता है।

शिवसेना ने रविवार को कहा कि यदि भाजपा महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर हमारे साथ तैयार नहीं होती है तो कांग्रेस और एनसीपी की मदद से सरकार बन सकती है। सामना में शिवसेना ने कहा कि अगर भाजपा बहुमत सीध नहीं कर सकती है तो हम सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading