शिवसेना के साथ सरकार बनाने पर कांग्रेस को मिलेगी यह पद!

शिवसेना के साथ सरकार बनाने पर कांग्रेस को मिलेगी यह पद!

महाराष्ट्र में सरकार को लेकर अंतिम तैयारियां जारी है। आज शुक्रवार को मुंबई में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन शिवसेना के साथ अंतिम चरण की बैठक होने वाली है।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच किस फॉर्मूले पर सरकार बन रहे हैं। किस पार्टी से कौन सीएम, डिप्टी सीएम और कितने कैबिनेट मंत्री होंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन तीनों पार्टियों के बीच 50-50 का फॉर्मूला बनता नजर आ रहा है। ऐसे में शिवसेना और एनसीपी के बीच ढाई ढाई साल का सीएम होगा और वहीं कांग्रेस से डिप्टी सीएम होगा। मंत्रियों का बंटवारा 14-14-12 से होगा।

बीते गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि कांग्रेस-एनसीपी सभी मुद्दों पर सहमत हो गई है। हम सरकार बनाने को तैयार हैं, लेकिन अभी शिवसेना से अंतिम बैठक के बाद ही घोषणा की जाएगी।

इससे पहले शिवसेना ने साफ संकेत दिए हैं कि वो राज्य में 50-50 फॉर्मूले को लेकर तैयार है। वहीं शिवसेना ने भाजपा के साथ भी यहीं फॉर्मूला अपनाने के लिए कहा था।

शिवसेना ने भाजपा से कहा था कि इसमें 50-50 सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला होना चाहिए। हम अपनी पार्टी से सीएम पद भी चाहते हैं। एक शिव सैनिक 2.5 साल के लिए महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बने। इसको लेकर भाजपा ने मना कर दिया था।

जिसके बाद दोनों के बीच तरार आ गई और वहीं से अन्य दलों से बातचीत का रास्ता बना। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) 54 और कांग्रेस 44 सीटें हासिल की हैं तो शिवसेना के पास 56 सीटें हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں