शाही दर्जा छोड़ने के बाद पत्नी के साथ कनाडा रहने पहुंचे प्रिंस हैरी

शाही दर्जा छोड़ने के बाद पत्नी के साथ कनाडा रहने पहुंचे प्रिंस हैरी

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी पत्नी मेगन और बेटे आर्ची के साथ समय बिताने के लिए कनाडा पहुंच गए हैं। उन्हें वैंकूवर एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा गया। हैरी और मेगन ने पिछले दिनों आम दंपती की तरह जिंदगी जीने की ख्वाहिश जताते हुए शाही दर्जा छोड़ने का एलान किया था।

ब्रिटेन के डेली टेलीग्राफ अखबार के अनुसार, प्रिंस हैरी आखिरी बार शाही कर्तव्यों को पूरा करने के बाद सोमवार शाम कनाडा रवाना हो गए थे। एक अन्य अखबार सन के मुताबिक हैरी ने शाम 5:30 बजे कनाडा के वैंकूवर के लिए लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ी। हैरी की पत्नी मेगन और उनका बेटा आर्ची इस समय वैंकूवर में हैं। कहा जा रहा है कि हैरी और मेगन वैंकूवर में ही रहना चाहते हैं।

ब्रिटिश सिंहासन के छठे नंबर के उत्तराधिकारी प्रिंस हैरी ने कनाडा रवाना होने से पहले यहां ब्रिटेन-अफ्रीका निवेश सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने इस सम्मेलन में शामिल होने आए मलावी, मोजांबिक और मोरक्को के प्रधानमंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान हैरी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से 20 मिनट तक अकेले में कुछ बात की। लेकिन हैरी ने बकिंघम पैलेस में अफ्रीकी नेताओं के लिए आयोजित डिनर में हिस्सा नहीं लिया। यह डिनर प्रिंस विलियम की तरफ से आयोजित किया गया था।

बता दें कि इससे पहले प्रिंस हैरी ने शाही परिवार से अलग होने पर गहरा दुख जताते हुए कहा था कि इसके अलावा उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं था। उन्होंने रविवार को एक चैरिटी कार्यक्रम में कहा कि जब उनकी और मेगन की शादी हुई थी तो वे बहुत उत्साहित और आशावान थे, लेकिन कुछ कारणों के चलते उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। शाही दर्जा छोड़ने के बाद प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल को शाही कर्तव्यों के लिए किसी प्रकार का सार्वजनिक कोष नहीं दिया जाएगा।

 

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading