शाहिन बाग: जब मुसलमानों ने हिन्दू शव ले जाने के लिए खोल दिए रास्ते!

शाहिन बाग: जब मुसलमानों ने हिन्दू शव ले जाने के लिए खोल दिए रास्ते!

दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ करीब दो महीने से प्रदर्शन जारी है।

 

 

आज तक पर छपी खबर के अनुसार, प्रदर्शन के कारण दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाली सड़क भी लंबे समय से बंद पड़ी है। इस बीच रविवार को शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने हिंदू-मुस्लिम एकता की एक सुंदर मिसाल पेश की और वहां से जा रहे शव यात्रा के लिए आगे बढ़कर रास्ता खोला।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

इस तरह शव यात्रा वहां से सीधे आगे बढ़ सकी । दरअसल, शाहीन बाग इलाके में किसी हिन्दू का निधन हो गया था, जिसके बाद मृतक के परिजन शव यात्रा लेकर वहां से आगे जाने के लिए प्रदर्शनस्थल पहुंचे।

 

शव यात्रा को देख प्रदर्शनकारी तुरंत आगे आए और बिना किसी बातचीत के बैरिकेड हटाकर बंद रास्ते को खोल दिया। इसके बाद लोग शव यात्रा के साथ आगे बढ़ गए।

 

प्रदर्शनकारियों के इस कदम का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहां मौजूद लोगों ने कहा कि हम एक दूसरे की इज्जत करते हैं, यही कारण है कि हमने वहां से शव यात्रा को निकलने के लिए रास्ता दिया।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

बता दें कि इससे पहले भी शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्कूली बच्चों की बस और एंबुलेंस को भी रास्ता दिया है।

 

साभार- आज तक

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں