शाहरुख खान की टीम नाइट राइडर्स से जुड़े दुनिया के दो महान क्रिकेटर!

शाहरुख खान की टीम नाइट राइडर्स से जुड़े दुनिया के दो महान क्रिकेटर!

आगामी आइपीएल के लिए कोलकाता ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंजाइजी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने इससे जुड़े अहम ऐलान किए हैं।

केकेआर ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड हसी को टीम का चीफ मेंटोर बनाया जबकि न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज काइल मिल्स को को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोशल मीडिया के जरिए टीम के फैंस को इस बात की जानकारी दी।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, केकेआर ने ट्विटर पर इस बात की घोषणा करते हुए बताया कि टीम के साथ दो नए पूर्व विदेशी खिलाड़ियों को जोड़ा गया है। घोषणा, हमारी टीम के साथ डेविड हसी ने चीफ मेंटोर के तौर पर जुड़े हैं उनको साथ काइल मिल्स भी होंगे जो टीम को बतौर गेंदबाजी कोच अगले एडिशन में अपनी सेवाएं देंगे।

दरअसल अगस्त में ही न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम को कोलकाता की टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। केकेआर के सीसीओ और एमडी वैंकी मैसूर ने बताया, “डेविड हसी और काइल मिल्स का नाइट राइडर्स के परिवार में स्वागत है।

एक प्रोशेनल क्रिकेटर के तौर पर ये दोनों ही टीम के साथ काफी अनुभव लेकर आ रहे हैं। हमें इस बात का पूरा भरोसा है कि उनका योगदान केकेआर के थिंक टैंक में और केकेआर अकादमी में अहम रहेगा।”

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के मालिक शाहरुख खान अगले सीजन में इसकी जीत के लिए नए सिरे से टीम मैनेजमेंट को तैयार कर रहे हैं। टीम के मुख्य कोच जैक्स कैलिस और सहायक कोच साइमन कैटिच की छुट्टी किए जाने के पीछे की वजह इसी की तरफ इशारा है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں