शादी के लिए नहीं मिल रही थी फुर्सत तो IAS अधिकारी ने IPS से दफ्तर में ही रचाई शादी

शादी के लिए नहीं मिल रही थी फुर्सत तो IAS अधिकारी ने IPS से दफ्तर में ही रचाई शादी

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक आईएएस अधिकारी ने वैलंटाइंस डे के मौके पर अपनी आईपीएस गर्लफ्रेंड से शादी रचाई। आईएएस तुषार सिंगला 2015 बैच के बंगाल कैडर के अधिकारी हैं और हावड़ा में एसडीएम हैं। उन्होंने बिहार कैडर की आईपीएस अधिकारी नवजोत सिम्मी से अपने दफ्तर में शादी रचाई। एक तरफ नवदंपती जोड़े को बधाई मिल रही है तो दूसरी ओर अपने दफ्तर में ही शादी करने की वजह से तुषार पर सवाल भी उठ रहे हैं।

दरअसल, शुक्रवार को तुषार ने अपने ऑफिस में ही शादी को लेकर पंजीकरण संबंधी औपचारिकता को पूरा किया। रजिस्ट्रेशन के बाद यह जोड़ा पूजा-पाठ के लिए मंदिर भी गया।

 

इस मामले में राज्य मंत्री और हावड़ा जिले के अध्यक्ष अरुप रॉय से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ‘इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैरेज रजिस्ट्री कानूनी प्रक्रिया है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि सरकारी दफ्तर में दो लोगों की शादी में कोई समस्या है।’

नवजोत सिम्मी 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। दोनों ही पंजाब के रहने वाले हैं। शादी के दौरान तुषार सिंगला सूट-बूट में नजर आए तो वहीं नवजोत सिम्मी लाल साड़ी में तैयार हुई थीं। शादी के बाद दोनों ने वेडिंग शूट भी कराया।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading