शाकिब अल हसन की बढ़ी मुश्किलें, ICC लगा सकता है बैन!

शाकिब अल हसन की बढ़ी मुश्किलें, ICC लगा सकता है बैन!

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और कप्तान शाकिब अल हसन पर प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है। टी20 और टेस्ट टीम के कप्तान शाकिब पर आईसीसी डेढ साल का प्रतिबंध लगा सकती है।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, लोकल मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक फिक्सिंग की बात छुपाने की वजह से शाकिब के खिलाफ यह कदम उठाया जा सकता है।

बांग्लादेश के टॉप खिलाड़ी शाकिब अल हसन को आईसीसी के निर्दश के मुताबिक भारत दौरे से पहले टीम के प्रैक्टिस से दूर रखा गया। बांग्लादेश की लोकल मीडिया की रिपोर्ट की माने तो शाकिब पर आईसीसी प्रतिबंध लगाने जा रही है। यह प्रतिबंध मैच में भ्रस्टाचार के मामले को छुपाने की वजह से लगाया जा सकता है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पहले ही भारत दौरे को लेकर सामने आ रही परेशानी को लेकर चिंतित है। टीम के सीनियर खिलाड़ियों का समर्थन ना मिल पाने की वजह से बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन परेशान हैं।

उन्होंने आशंका जताई है कि कुछ लोग भारत दौरे को नाकाम करने की कोशिश में हैं। ओपनर तमीम इकबाल ने भारत दौरे से नाम वापस ले लिया है और अब भी कई और खिलाड़ी भी ऐसा कर सकते हैं।

मंगलवार को भारत दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज का ऐलान होना है। इस सीरीज के लिए शाकिब को कप्तानी दी जाती है या नहीं इस पर सबकी नजरें होगी।

आईसीसी के निर्देश के मुताबिक अगर उनको प्रैक्टिस करने से रोका गया है तो साफ है कि उनको भारत में खेलने की इजाजत भी नहीं दी जाएगी। इन सभी सवालों का जवाब टी20 सीरीज के ऐलान के बाद ही मिल पाएगा।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں