शहीद अशफ़ाक उल्लाह खान की 119वीं जयंती: बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता है

शहीद अशफ़ाक उल्लाह खान की 119वीं जयंती: बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता है

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को अमर शहीद अशफाक उल्लाह खान की 119वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये देश की आजादी के लिये उनके बलिदान को भावी पीढ़ियों के लिये अनुकरणीय बताया है।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया याद
नायडू ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज शहीद अशफाक उल्लाह खान की जन्म जयंती के अवसर पर अमर बलिदानी की पुण्य स्मृति को सादर प्रणाम करता हूं। देश के प्रति शहीदों की अविरल निष्ठा राष्ट्रीय चेतना में आज भी अंकित है।’’

यूपी के शाहजहांपुर में हुआ था जन्म
उल्लेखनीय है कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों की टोली के अग्रणी सदस्य रहे अशफाक उल्लाह खान का जन्म 22 अक्टूबर 1900 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ था।

युवाओं को देश प्रेम की प्रेरणा लेनी चाहिए
प्रभा साक्षी पर छपी खबर के अनुसार, उपराष्ट्रपति ने देश की युवा पीढ़ी को अशफाक उल्लाह खान से देश प्रेम की प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुये कहा कि उनका राष्ट्र प्रेम वर्तमान और भावी पीढ़ियों के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगा।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں