शर्मनाक: महिला और बच्ची की हत्या कर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार!

शर्मनाक: महिला और बच्ची की हत्या कर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार!

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक दंपति और उनके बच्चे की हत्या के आरोप में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह शख्स यौन उन्मत्त है और शवों के साथ यौन संबंध बनाता है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, एक हफ्ते पहले, मुबारकपुर इलाके में एक दंपति को उनके घर में उनके शिशु के साथ मृत अवस्था में पाया गया और उनके दो बच्चे और भी गंभीर रूप से जख्मी हालत में पाए गए।

आरोपी नसीरुद्दीन को हत्याओं के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस ने पाया कि वह हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल में भी इसी तरह के अपराधों को अंजाम दे चुका है।

आरोपी ने हत्याओं को अंजाम देने और विकृत यौन संबंध बनाने की बात को स्वीकार कर लिया है।

पूछताछ के दौरान, नसीरुद्दीन ने माना कि उसने पहले 30 वर्षीय महिला, उसके पति और उसके चार महीने के बेटे की हत्या की और इसके बाद उसने महिला के शव के साथ संबंध बनाया और फिर उसकी दस साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

आजमगढ़ के एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि उसने घर में शव के साथ तीन घंटे तक यौन संबंध स्थापित किया और उसने अपने इस कृत्य का वीडियो भी बनाया।

इस अपराध को अंजाम देने के लिए उसने ड्रग का सेवन करने और कंडोम साथ लाने की बात भी स्वीकार की। इस हत्या के लिए उसने चाकू और भारी पत्थर का इस्तेमाल किया।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, 24 नवंबर की देर रात को नसीरुद्दीन महिला के घर गया जब उसका पूरा परिवार सो रहा था। उसने सबसे पहले महिला के पति (35) की हत्या की और इसके बाद उसने महिला को अपना शिकार बनाया। महिला को मारने के बाद उसने उसके शव के साथ संबंध बनाया।

घटनास्थल से फरार होने से पहले उसने उस दंपति की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद वहां मौजूद उनके चार साल के बेटे पर भी हमला किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने इन तीनों शवों को बिना कपड़ों में पाया। नसीरुद्दीन को परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया और बाद में उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading