
झारखंड के कोडरमा में अवैध संबंध के आरोप में महिला के साथ अत्याचार करने का मामला सामने आया है। महिला पर लोगों ने भतीजे के साथ अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया था। पंचायत ने भी आरोपों को लेकर महिला के खिलाफ फैसला सुनाया, इसके बाद लोगों ने महिला को निर्वस्त्र कर उसके बाल काट दिए।
पंचायत के इस तुगलकी फरमान के खिलाफ महिला ने एक दिन बाद पुलिस में शिकायत की। महिला ने अपने 22 वर्षीय भतीजे के खिलाफ उसका गलत फायदा उठाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोडरमा के पुलिस अधीक्षक एम तमिल वंजन ने बताया कि इस मामले में 11 आरोपियों की पहचान हुई है। हालांकि अबतक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मामले की छानबीन जारी है।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source