शरद यादव करेंगे कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार!

शरद यादव करेंगे कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार!

कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में गुलाम नबी आज़ाद और अहमद पटेल का नाम शामिल

कांग्रेस पार्टी ने आगामी हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है लेकिन लिस्ट में पार्टी के स्टार प्रचारक रह चुके नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल नहीं है।

नवजोत सिंह सिद्धू 2018 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक थे। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने पूर्व राष्ट्रीय जनता दल नेता शरद यादव को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।

पार्टी ने जिन 40 नेताओं को स्टार प्रचारक नियुक्त किया है उनमें सबसे ऊपर पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर और वरिष्ठ पार्टी नेता आनंद शर्मा का नाम शामिल है।

कांग्रेस पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पूर्व जनता दल यूनाइटेड नेता शरद यादव का नाम भी शामिल किया है। शरद यादव जनता दल यूनाइटेड छोड़ चुके हैं और मई 2018 में उन्होंने लोकतांत्रिक जनता दल नाम से नई पार्टी का गठन किया था।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں