
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार को हुई सडक़ दुर्घटना में अभिनेत्री शबाना आजमी घायल हो गई हैं।
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, पुलिस के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है। हादसे में शबाना के काफी चोट लगी है और उन्हें तुरंत नवी मुंबई के एमजीएम अस्पाताल ले जाया गया।



उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि शबाना की कार एक ट्रक से जा टकराई। शबाना के साथ उनके ड्राईवर को भी काफी चोटें आई हैं।
शबाना के पति प्रख्यात लेखक जावेद अख्तर भी कार में ही मौजूद थे। हालांकि वे बिल्कुल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल पारास्कर ने बताया कि दुर्घटना मुंबई से करीब 60 किलोमीटर दूर खालापुर के पास दोपहर साढ़े तीन बजे हुई।
This post appeared first on The Siasat.com