
सड़क दुर्घटना में घायल हुई एक अनुभवी अभिनेत्री शबाना आज़मी अभी भी मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं।
अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, उनके पति जावेद अख्तर ने कहा कि अभिनेत्री की हालत गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा, ‘उनकी मेडिकल रिपोर्ट सकारात्मक है।’
मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी के सड़क हादसे की खबर सुनकर आम हो या खास हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर लोग उनकी सलामती की दुआ करने लगे तो वहीं फिल्मी सितारे उनसे मिलने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल पहुंच रहे हैं।
इस बीच हर कोई ये जानने का इच्छुक है कि आखिर अब दिग्गज अभिनेत्री की तबीयत कैसी है। शबाना की तबीयत को लेकर बॉलीवुड के जाने माने गीतकार-लेखक और आजमी के पति जावेद अख्तर ने बयान जारी किया है।
Maharashtra: Actor Shabana Azmi, who was injured in a car accident near Kahalpur on Mumbai-Pune Expressway earlier today, has been shifted to Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital in Mumbai. pic.twitter.com/8XiphLmAGl
— ANI (@ANI) January 18, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
जावेद अख्तर ने कहा- ‘शबाना के आंतरिक अंगों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वह स्थिर हैं और सेहत में सुधार हो रहा है।
The news of @AzmiShabana Ji’s injury in an accident is distressing. I pray for her quick recovery.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 18, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.js
शुभचिंतकों की दुआएं असर कर रही हैं।’ जावेद अख्तर से पहले शनिवार को कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल के एक्जेक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ डॉ. संतोश शेट्टी ने शबाना आजमी की तबीयत को लेकर बयान जारी किया था। इस बयान में उन्होंने कहा था- ‘हालत स्थिर है और वो डॉक्टरों की देखरेख में हैं।’


अस्पताल में शबाना से मिलने के लिए सितारे लगातार पहुंच रहे हैं। अस्पताल के बाहर अनिल कपूर, शबाना आजमी की भतीजी और अभिनेत्री तब्बू, फराह नाज, फरहान अख्तर, शिबानी डांडेकर,बिजनेसमैन अनिल अंबानी , टीना अंबानी, सतीश कौशिक स्पॉट हुए।
This post appeared first on The Siasat.com