वेस्टइंडीज दौरे के लिये टीम इण्डिया का ऐलान-धोनी की छुट्टी शमी और खलील खेलने पर फैसला,देखिए

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज़ दौरे के लिये भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है,टीम की कमान एक बार फिर विराट कोहली को सौंपी गई है, वर्ल्ड कप 2019 के बाद टीम इंडिया का ये पहला दौरा है। मुंबई में बीसीसीआइ दफ्तर में हुई मीटिंग के बाद कैरेबियाई दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया गया है।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और चीफ सलेक्टर एमएसके प्रसाद समेत बाकी चयनकर्ताओं ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के क्रिकेट सेंटर में एक मीटिंग की। इस मीटिंग के बाद ही कई खिलाड़ियों के भविष्य का फैसला हुआ जो शायद आगे कभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नज़र आएंगे। शिखर धवन की चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी हो गई है।

महेंद्र सिंह धोनी, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है। वहीं, दिनेश कार्तिक को उनके खराब प्रदर्शन की वजह से टीम से बाहर किया गया है। उधर, टेस्ट के लिए रिद्धिमान साहा और रिषभ पंत को बतौर विकेटकीपर शामिल किया गया है।

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज अगस्त के पहले हफ्ते में शुरू होगी। टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबले यूएसए के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे।

वेस्टइंडीज दौरे पर T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

विराट कोहली(कप्तान), रोहित शर्मा(उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रिषभ पंत(विकेटकीपर), कृणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चहर और नवदीप सैनी।

वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

विराट कोहली(कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रिषभ पंत(विकेटकीपर), कृणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और नवदीप सैनी।

वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया

विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे(उपकप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, रिषभ पंत(विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा(विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव।

اپنی رائے یہاں لکھیں