वेटिकन में मिले मानव अवशेष, खुल सकता है इटली का 35 साल पुराना मामला

वेटिकन में मिले मानव अवशेष, खुल सकता है इटली का 35 साल पुराना मामला

वेटिकन से जुड़े एक परिसर में  मानव अवशेष मिले हैं। इस बरामदगी से 35 साल पुराने इटली के सबसे बड़े रहस्यमय मामले से पर्दा उठ सकता है। 1983 में लापता हुईं दो नाबालिग लड़कियों का मामला आज तक इटली की पुलिस के लिए अबूझ पहेली बना हुआ है।

उम्मीद जताई जा रही है कि यह बरामदगी पुलिस जांच के लिए अहम कड़ी बन सकती है। वेटिकन ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘रोम स्थित वेटिकन के कूटनीतिक दफ्तर से जुड़े एक परिसर में मरम्मत कार्य के दौरान मानव हड्डियों के टुकड़े पाए गए हैं।’ इटली की पुलिस इन अवशेषों की जांच-पड़ताल कर रही है।

जांचकर्ता खासतौर से इन अवशेषों का इमैनुएल ऑरलैंडी और मिरेला ग्रेगरी के डीएनए से मिलान करेंगे। दोनों 1983 में लापता हो गई थीं। इमैनुएल वेटिकन पुलिस के एक अधिकारी की बेटी थी। उसे अंतिम बार 22 जून, 1983 को उस समय देखा गया था जब वह म्यूजिक क्लास से लौट रही थी। उस समय वह महज 15 साल की थी।

इमैनुएल के लापता होने के पीछे दो कहानी

इमैनुएल के लापता होने को लेकर यह दावा किया जाता है कि उसे एक संगठित आपराधिक गिरोह ने इस मंशा से अगवा कर लिया था कि एक कर्ज की वसूली के लिए वेटिकन के अधिकारियों पर दबाव बनाया जा सके। जबकि दूसरा दावा यह है कि उसे महमत अली नाम के एक कैदी की रिहाई का दबाव बनाने के लिए अगवा किया गया था। तुर्की मूल के अली ने साल 1981 में पोप जेन पॉल की हत्या का प्रयास किया था।

इमैनुएल के भाई पिएत्रो ने अपनी बहन की तलाश के लिए कई साल तक मुहिम चलाई। उसने वेटिकन पर इस मामले में चुप रहने का आरोप लगाया था।

इमैनुएल से 40 दिन पहले लापता हुई थी

मिरेला इमैनुएल के लापता होने से ठीक 40 दिन पहले मिरेला गायब हुर्ई थी। उसकी मां का कहना है कि वह अपने एक दोस्त से मिलने गई थी। इसके बाद वह फिर कभी नहीं लौटी।

वेटिकन रोमन कैथोलिक चर्च का केंद्र ईसाई समुदाय के रोमन कैथोलिक चर्च का केंद्र वेटिकन दुनिया का सबसे छोटा देश है। इसकी राजधानी वेटिकन सिटी है। इसका क्षेत्रफल महज 44 हेक्टेयर और आबादी करीब एक हजार है। यह इटली की राजधानी रोम के अंदर स्थित है।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading