वीना मलिक ने किया भारतीय सेना और कश्मीर के लिए भद्दा ट्वीट, ट्विटर पर बवाल !

वीना मलिक ने किया भारतीय सेना और कश्मीर के लिए भद्दा ट्वीट, ट्विटर पर बवाल !

वीना मलिक और कंट्रोवर्सी तो साथ साथ चलती ही हैं। और जब कभी शांति होती है तो वीना मलिक खुद ही कंट्रोवर्सी बना देती है। अब ताज़ा है उनका भारतीय सेना के खिलाफ एक ट्वीट। एक आपत्तिजनक ट्वीट करते हुए वीना ने लिखा है कि कशमीर और कश्मीरियों के खिलाफ भारतीय सेना के किए जा रहे ज़ुल्म के लिए।

अब वीना मलिक से समझदारी की उम्मीद करना तो वैसे भी बेमानी है लेकिन उनके इस ट्वीट ने लोगों का पारा चढ़ा दिया। बस फिर क्या था कुछ ही मिनटों में वीना मलिक को अपने ट्वीट के जवाब भी मिलने लगे।

कुछ लोगों ने वीना को भारत में उनका समय और उनका काम याद दिला दिया। वहीं कुछ लोगों ने वीना मलिक को उनका स्वयंवर भी याद दिला दिया जिसके लिए उन्हें बेहिसाब पैसे दिए गए थे। कुछ ने उन्हें सलाह दी कि पाकिस्तान छोड़ कर वापस भारत आ जाएं, उनके लिए यही सही रहेगा। वीना मलिक मतलब कंट्रोवर्सी का दूसरा नाम।

पहली बार वो लाइमलाइट में तब आईं जब भारत – पाकिस्तान मैच की फिक्सिंग को लेकर उन्होंने सनसनीखेज खुलासे किए। इसके बाद उन्होंने बिग बॉस में अश्लीलता का ऐसा रायता फैलाया कि देश की सभी तथाकथित बोल्ड मॉडल्स भी शर्म के मारे कहीं मुंह छिपाकर बैठ गईं। हालांकि वीना आईं ही इस मकसद से थी और किसी ने उन्हें नहीं टोका। आपको याद दिलाते हैं उनके कुछ कारनामे – मैच फिक्सिंग से मारी न्यूज़ में एंट्री वीना की एंट्री हुई यहां से – मैच फिक्सिंग के आरोपों में फंसे पाकिस्तान क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ की पूर्व गर्लफ्रेंड वीना मलिक ने सनसनीखेज खुलासे किए।

वीना का यहां तक कहना है कि आसिफ का दिमाग आपराधिक प्रवृत्ति का है। वीना के मुताबिक आसिफ ने उनसे कहा था कि पाकिस्तान 2010 तक कोई सीरिज नहीं जीतेगा। वीना ने ये भी आरोप लगाया है कि आईपीएल के दौरान डोपिंग टेस्ट के दौरान आसिफ ने एक भारतीय डॉक्टर को घूस दी थी। उनका कहना था कि पाकिस्तान का ऑस्ट्रेलिया दौरा फिक्स था। बस मीडिया का पूरा फोकस थी एक नई हॉट लड़की। बिग बॉस को बना डाला अश्लील
अश्मित के साथ अंतरंगता परोसी बिग बॉस-4 के एक पूर्व प्रतिभागी ने पहचान छिपाने की शर्त पर दावा किया कि अश्मित पटेल और वीना मलिक का रिश्ता सिर्फ गले मिलने या किस करने तक ही सीमित नहीं था। उन्होंने यह कहकर सनसनी मचा दी थी कि वीना मलिक और अश्मित पटेल के अंतरंग संबंधों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों को एक-दूसरे के साथ सेक्स करने से भी परहेज नहीं था। और उनके मुताबिक तो वीना इस काम को अंजाम दे भी चुके हैं। प्रतिभागी ने बताया कि एक बार उन दोनों को स्विमिंग पूल के पास ‘दिए’ की सुरक्षा करने का काम सौंपा गया और उस दौरान मैंने उन दोनों को काफी आपत्तिजनक स्थिति में देखा। उस दिन जरूर कुछ हुआ था। जो मैंने महसूस किया बिग बॉस के दर्शकों को भी जरूर ऐसा ही लगा होगा।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading