
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हुंकार भरते हुए कहा है कि केंद्र सरकार को विशेष कानून बनाकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब किसी के पास ज्यादा इंतजार करने का वक्त नहीं है। राम मंदिर श्रद्धा और आस्था की बात है।
ठाकरे ने कहा कि दिवंगत बाला साहब भी पहले कह चुके कि राम मंदिर की पहली ईंट अगर शिवसैनिक रखते हैं तो यह बड़ी बात होगी। बाबरी मस्जिद तोड़ने की जिम्मेदारी तत्कालीन शिवसेना प्रमुख ने ली थी। अब केंद्र की बीजेपी सरकार भी राम मंदिर निर्माण पर फैसला ले।
ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, शिवसेना प्रमुख ने अपने बयान में आगे कहा कि देश का हित देखकर हम साथ में रहें, क्योंकि पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी हो गया है।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के पुराने सहयोगी दल प्रमुख के इस बयान को केंद्र की सत्तारूढ़ मोदी सरकार पर दबाव बनाने के तौर पर देखा जा रहा है।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source