विरोध कर रही महिलाओं से पुलिस ने खाने पीने का सामान और कम्बल छीने,लखनऊ घण्टाघर पर जानिए फिर क्या हुआ ?

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के घण्टाघर पर नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रही महिलाओं के बीच उस समय अफरातफरी मच गई जब पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं का खाने पीने का सामान सहित कम्बल भी ज़ब्त कर लिया है।

खबर है कि प्रदर्शनकारी महिलाओं से पुलिस की तीखी नोकझोंक हुई. जिसके बाद पुलिस मौके पर मौजूद पुरुषों को खदेड़ रही है. फिलाहल घटनास्थल पर चारों ओर पुलिस गश्त कर रही है।

शुक्रवार 17 जनवरी से लखनऊ के घंटाघर में महिलाओं ने प्रदर्शन शुरू किया था. पिछले चौबीस घंटे से महिलाएं लखनऊ के घंटाघर में डटी हुई हैं. उधर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है. शनिवार को भी पुराने लखनऊ के घंटाघर पर महिलाओं का प्रदर्शन जारी है।

हुसैनाबाद स्थित घंटाघर पर महिलाएं अपने बच्चों के साथ प्रदर्शन कर रही हैं. मौके पर भारी संख्या में यूपी पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात हैं. इन महिलाओं का कहना है कि इनका प्रदर्शन अनिश्चितकालीन है. वहीं पुलिस लगातार महिलाओं को समझा-बुझा कर यहां से हटाने की कोशिश कर रही है लेकिन अभी तक उसे सफलता नहीं मिल सकी है।

बता दें 17 जनवरी से शुरू हुए इस प्रदर्शन में महिलाएं रात में भीषण ठंड में भी डटी रहीं. महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी रात भी घंटाघर पर प्रदर्शन करते दिखे. इनमें से कई महिलाओं का कहना है कि ये दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन करने वाली महिलाओं के साथ हैं. इस दौरान कांग्रेस नेता सदफ जाफर भी इन महिलाओं के प्रदर्शन के दौरान दिखाई दीं।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading